भोपाल: भोपाल में सामने आए कथित लव जिहाद से जुड़े सनसनीखेज मामले के एक मुख्य आरोपी फरहान को आज रात गोली लगने के कारण यहां हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हुआ है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस का एक दल मुख्य आरोपी फरहान को अन्य आरोपियों की तलाश और अपराध की पूछताछ के संबंध में एक वाहन में ले जा रहा था। तभी उसने लघुशंका जाने के लिए कहा, इसलिए उसे वाहन से नीचे उतारा गया। उसके साथ एक पुलिस कर्मचारी विजय भी नीचे उतरा। इसी बीच फरहान ने विजय की पिस्टल छीनने की कोशिश की और इसी झूमाझटकी में गोली चल गयी, जो फरहान के पैर में लगी।
उन्होंने कहा कि फरहान को इलाज के लिए यहां हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस कर्मचारी विजय के कपड़े फट गए और वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के सिलसिले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यहां उच्च और तकनीकी शिक्षा से जुड़े एक निजी संस्थान की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, उनके वीडियो बनाने, उन्हें ब्लैकमेल करने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने संबंधी मामले का खुलासा हाल में हुआ है।
पांच छात्राओं की ओर से अशोका गार्डन, ऐशबाग और बाग सेवनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं। इन घटनाओं के सिलसिले में फरहान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 03 , 2025, 07:27 AM