Chemical factory fire: कोलकाता में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग!

Fri, May 02 , 2025, 06:28 PM

Source : Uni India

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता महानगर के साल्ट लेक में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग (Massive fire) लग गयी। यह घटना बुर्राबाजार के ऋतुराज होटल में लगी भीषण आग के तीन दिन बाद हुई है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आग लगने के बाद इलाके में घना काला धुंआ छा गया जिससे अग्निशमन दल (Fire brigade) को आग की तह तक जाने में दिक्कत हो रही है।

मौके पर पहुंचे पश्चिम बंगाल के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस (Sujit Bose) ने कहा कि आग दोपहर करीब 14.45 बजे लगी। घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्टें नहीं है। बोस ने बताया कि होलोग्राम बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में ज्वलनशील वस्तुओं का ढेर लगा हुआ है। अग्निशमन कर्मी आग को आसपास फैलने से रोकने में लगे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारदीवारी से घिरे केमिकल फैक्ट्री से धमाके की आवाजें सुनी गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups