चंडीगढ़: पंजाब सर्तकता ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने गुरूवार को पनसप के जनरल मैनेजर अजीत पाल सिंह सैनी, जिनके पास खरीद, भंडारण, वाणिज्यिक, निर्माण और मुख्य विजिलेंस अधिकारी (सीवीओ) का भी चार्ज है, को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पीबीबी के प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी फिरोजपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को संपर्क करके आरोप लगाया कि पनसप के उक्त जनरल मैनेजर ने कुल 1.25 करोड़ रुपए की गबन राशि, जो कथित तौर पर जाली खरीद के तहत दिखायी गई 14090 धान की बोरियों की कीमत है, की 10 प्रतिशत रिश्वत मांग रहा है और पहली किश्त के रूप में उसने दाे लाख रुपए की मांग की। हालांकि, बातचीत के बाद सौदा एक लाख रुपए में तय हो गया।
शिकायतकर्ता फिरोजपुर के शहजदी और माना सिंह वाला की मंडियों में एक कमीशन एजेंट हैं। वर्ष 2024 में पनसप द्वारा धान की खरीद के दौरान, संबंधित चावल मिलों में स्टॉक की जांच के दौरान कुल 34,250 धान की बोरियों कम पाई गई थीं। शिकायतकर्ता की (आढ़तिया) फर्म पर आरोप लगाया गया था कि वह कुल 34,250 धान की बोरियों की जाली खरीद की रिपोर्ट करने में शामिल था। इसके बाद, उसे 2.97 करोड़ रुपए की घाटे वाली राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था, जिसके बाद, शिकायतकर्ता ने पनसप के पास रिकवरी के रूप में 2.50 करोड़ रुपए जमा कराए। शिकायतकर्ता ने मैनेजिंग डायरैक्टर, पनसप को एक विनती की कि जिला प्रबंधक, फिरोजपुर और पनसप फिरोजपुर के इंस्पैक्टरों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल से लगभग 19040 धान की बोरियों के गेट पास डिलीट कर दिए गए थे, जिसके कारण उसे इन बोरियों के लिए गलत जुर्माना लगाया गया था।
इसके बाद, आरोपी अजीत पाल सैनी, जीएम ने एक परिचित कंवल दीप के जरिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया और शिकायतकर्ता के हक में मामला निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोपी की बातचीत ऑडियो रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी ने पहली किश्त के रूप में दो लाख रुपए की मांग की। इससे पहले जिला मैनेजर फिरोजपुर और पनसप फिरोजपुर के दो इंस्पैक्टरों को भी इसी मामले में विभाग द्वारा निलंबित किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के थाने, फ्लाइंग स्क्वाड-1, पंजाब मोहाली में मामला दर्ज किया गया है और आराेपी से एक लाख रूपये भी बरामद किए। आराेपी काे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य जांच जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 02 , 2025, 07:43 AM