नयी दिल्ली। केंद्रीय आयुष (Union AYUSH) मंत्री प्रताप राव जाधव (Pratap Rao Jadhav) ने कहा है कि सरकार की आयुष नीति का लक्ष्य बीमारी से स्वास्थ्य (health) की ओर बढ़ता है जो अंततः प्रसन्नता की ओर जाता है। जाधव ने महाराष्ट्र के लोनावाला में राष्ट्रीय आयुष मिशन (National AYUSH Mission) सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे, दवाओं की उपलब्धता, प्रशिक्षित जनशक्ति और मजबूत शैक्षणिक संस्थानों के कारण आयुष स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने वर्ष 2023 में राष्ट्रीय आयुष मिशन के निष्पादन और परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई। तकरीबन 12 हजार 500 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AYUSH) की स्थापना की पहल ने स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिसके लाभार्थियों की संख्या वर्ष 2021 में 1.5 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025 में 11.5 करोड़ से अधिक हो गई है।
सम्मेलन में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा , आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री वाई सत्य कुमार यादव ,उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा(Dr. Dayashankar Mishra), हिमाचल प्रदेश के आयुष मंत्री यदविंदर गोमा, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सिक्किम के जीटी धुंगेल और मिजोरम की पी लालरिनपुई शामिल हुई। इनके अलावा आयुष विशेषज्ञ, नीति निर्माता, स्वास्थ्य पेशेवर, शोधकर्ता और नवोन्मेषक ने भी सम्मेलन में भाग लिया। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने एनएएम के माध्यम से आयुष क्षेत्र के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 01 , 2025, 10:03 PM