नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस (State Foundation Day) की शुभकामनाएं दी हैं। धनखड़ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी अलग-अलग पोस्ट में गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा, “गुजरात राज्य स्थापना दिवस (Happy Gujarat State Foundation Day) की शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह राज्य नित नयी ऊंचाइयों को छुएं।” उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमि गुजरात सदैव अपने नेतृत्व, जीवंतता और नवाचार से प्रेरित करती है।
महाराष्ट्र के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्री धनखड़ ने कहा, “ महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आने वाले वर्षों में राज्य उपलब्धियों के नये मुकाम हासिल करता रहे।” उन्हाेंने कहा कि महाराष्ट्र के सामाजिक सुधार, सांस्कतिक समृद्धता और आर्थिक नेतृत्व पर राष्ट्र को गर्व है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 01 , 2025, 02:29 PM