लुधियाना। पंजाब में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस (Ludhiana Commissionerate Police) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव साहिबाना के पास एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद विदेशी आतंकवादी लखबीर लांडा गिरोह (foreign terrorist Lakhbir Landa gang) के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया और कई जिंदा कारतूसों के साथ एक अवैध हथियार (illegal weapon) बरामद किया।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपी लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 2 में दर्ज फायरिंग के एक मामले में वांछित था। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले, इसी मामले में एक अन्य आरोपी अक्षय को 29 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था। डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस संगठित आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने और सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा की रक्षा करने के अपने मिशन में दृढ़ है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 01 , 2025, 12:00 PM