पुलिस के साथ मुठभेड़ में पेशेवर अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Thu, May 01 , 2025, 11:34 AM

Source : Uni India

जालंधर। पंजाब में जालंधर के मकसूदां इलाके में गुरुवार सुबह जालंधर ग्रामीण पुलिस (Jalandhar Rural Police) के साथ मुठभेड़ में एक पेशेवर अपराधी गोली लगने से घायल (Professional criminal injured by bullet) हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविन्द्र विर्क ने बताया कि आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी साजन नैयर के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से तीन पिस्टल बरामद की गयी हैं। साजन के खिलाफ अमृतसर, फिरोज़पुर, गुरदासपुर जिलों में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसएसपी विर्क ने बताया कि जालंधर देहात के सीआईए स्टाफ की टीम ने तड़के लगभग 5.30 बजे मकसूदां थाना के अंर्तगत गांव अमानतखां के निकट जांच नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका। पुलिस टीम को देख कर बाइक सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गांव नंगल की तरफ भाग निकला। सीआईए स्टाफ ने पीछा किया और कुछ दूरी पर आरोपी को घेर लिया। क्राॅस फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली साजन के पैर में लगी।

सूचना मिलते ही जालंधर देहात के एस.एस.पी. हरविन्द्र विर्क, एसपी इनवेस्टीगेशन सर्बजीत राए, डी.एस.पी. करतारपुर विजय कंवरपाल, डीएसपी इन्द्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि साजन नय्यर पंजाब के विभिन्न जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह ये हथियार किसे और क्यों पहुंचा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके नेटवर्क की जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups