UPSC 2025: पुलिसकर्मियों के बच्चे यूपीएससी में चयनित, डीजीपी ने किया सम्मानित

Wed, Apr 30 , 2025, 11:26 AM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेश कैलाश मकवाणा ने सिविल सर्विसेस परीक्षा 2024 (यूपीएससी) में चयनित होने वाले राज्य के पुलिसकर्मियों के बच्चों का सम्मान करते हुए कहा कि कई चीजें प्रलोभित करने की कोशिश करेंगी, लेकिन चयनित परीक्षार्थी मन में भटकाव न लाएं।

पुलिस मुख्यालय की ओर दी गई जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमाशंकर मिश्रा के पुत्र आशुतोष मिश्रा, ग्वालियर में पदस्थ सउनि नरेश रघुवंशी के पुत्र आशीष रघुवंशी, जबलपुर में पदस्थ आरक्षक सतीश तिवारी की पुत्री शिवानी तिवारी, नर्मदापुरम में पदस्थ प्रधान आरक्षक जगदीश सिंह राजपूत के पुत्र तनिश सिंह राजपूत और टीकमगढ़ में एएसआई के पद पर पदस्थ राजेश कौशल के पुत्र सिद्धार्थ कौशल का यूपीएससी में चयन हुआ है।

इस उपलब्धि पर डीजीपी श्री मकवाणा ने कल सभी बच्चों को सम्मानित किया। श्री मकवाणा ने कहा कि गंभीरता, व्यवसायिक दक्षता, कठोर परिश्रम, ईमानदारी, संतुलित आचरण तथा सद्व्यवहार से ही कोई भी आदर्श अधिकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि सेवा में आने के बाद हर कार्य को गंभीरता से करें। कई चीजें होंगी, जो प्रलोभित करेंगी, लेकिन मन में भटकाव की स्थिति न लाएं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups