चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने मंगलवार को पंजाब सरकार के हरियाणा का पानी रोके जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा कोई भीख नहीं मांग रहा है बल्कि यह प्रदेश के हिस्से का पानी है, जो पंजाब सरकार को देना ही पड़ेगा।हुड्डा ने कहा कि पंजाब को हरियाणा के पानी में कटौती करने का कोई अधिकार नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की बड़ी विसफलता है कि वो लगातार हरियाणा की हिस्सेदारी में लगातार हो रही कटौती के बावजूद चुपी साधे बैठी है।
एकदम से पंजाब में 9500 क्यूसेक पानी को घटकर 4000 क्यूसेक कर डाला। बावजूद इसके हरियाणा सरकार द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस असंवैधानिक कदम से हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक और महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में पानी का संकट पैदा हो जाएगा और आने वाली फसल की सिंचाई भी मुश्किल हो जाएगी। बावजूद इसके भाजपा हाथ पर हाथ धरे बैठी है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद से ही हरियाणा के हितों की पैरवी किसी भी मंच पर मुखरता से नहीं की।
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) द्वारा एसवाईएल पर हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बावजूद आज तक सरकार पानी नहीं ले पाई। जबकि प्रदेश और केंद्र दोनों जगह तीसरे टर्म से भाजपा की सरकार है। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में भी हरियाणा के लोगों की नियुक्ति से लेकर हरियाणा के अधिकारों तक में कटौती कर दी गई लेकिन प्रदेश सरकार ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 29 , 2025, 10:36 PM