भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने राष्ट्रपति भवन में हुए गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु (President Smt. Draupadi Murmu) के द्वारा मध्यप्रदेश की दो विभूतियों को पद्मश्री सम्मान (Padma Shri award) से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कल आयोजित इस सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के लोक गायक भेरूसिंह चौहान (folk singer Bherusingh Chauhan) को कला क्षेत्र और श्रीमती शालिनी देवी होलकर (Smt. Shalini Devi Holkar) को व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने और कारीगरों के सशक्तिकरण के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश की इन दोनों विभूतियों की उपलब्धि से संपूर्ण मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। आप दोनों ने सतत परिश्रम, त्याग और साधना से ऐसे प्रतिमान स्थापित किए, जो अन्य सभी को रचनात्मकता, राष्ट्र भक्ति और जनसेवा की प्रेरणा देंगे। चौहान मालवा के प्रसिद्ध लोकगायक हैं। वे इंदौर के महू से हैं। कबीर और अन्य संतों के भजनों के गायक के तौर पर वे खासे ख्यातिप्राप्त हैं।
वहीं शालिनी देवी होलकर ने महेश्वर की पारंपरिक साड़ियों और बुनकरी कला को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाई है। उनकी संस्था वर्षों से महिला बुनकरों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है और हस्तकला को टिकाऊ उद्यम के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 29 , 2025, 11:35 AM