नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों के मामले (Commonwealth Games cases) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की क्लोजर रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि सरकार ने झूठ को हथियार बनाने का काम किया है और विरोधियों को इसके ज़रिए बदनाम करने का प्रयास किया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने कहा,“आज ईडी ने तथाकथित राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल कर दी। सालों तक भाजपा की इकोसिस्टम ने 2 जी, कॉमन वेल्थ, रॉबर्ट वाड्रा और कोयला मामलों को लेकर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए झूठ का हथियार बनाया। आज सच्चाई मज़बूती से खड़ी है और उनके झूठ धराशायी हो चुके हैं। ये मामले कभी न्याय के लिए नहीं थे, ये केवल राजनीतिक प्रताड़ना, सुर्खियों में बने रहने और असफलताओं से ध्यान भटकाने का षड्यंत्र थे।”
उन्होंने कहा,“इन गढ़े हुए मामलों का पतन सिर्फ कानूनी विजय नहीं है बल्कि भाजपा की झूठे विमर्श की राजनीति पर एक नैतिक और राजनीतिक अभियोग है। सच टीवी स्टूडियोज़ में चिल्लाता नहीं है, वह शांति से, सशक्त रूप से और अनिवार्यता के साथ सामने आता है। क्या अब प्रधानमंत्री देश से माफी मांगेंगे। क्या अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से माफी मांगेंगे।”
अ
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 28 , 2025, 10:06 PM