भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने आज कहा कि चीते परिवार में पांच नन्हे मेहमानों के आने के माध्यम से मध्यप्रदेश ने साबित कर दिया है कि चीतों को एशिया में सफलतापूर्वक बसाया जा सकता है। डॉ यादव ने आज अपने बयान में कहा कि चीता परिवार (cheetah family) में पांच नए नन्हे मेहमानों का आगमन हुआ है। यह हमारे वन्यजीव संरक्षण, पर्यटन विकास और पर्यावरण संतुलन के प्रति प्रतिबद्ध प्रयासों का सुंदर परिणाम है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, विश्व के सामने यह प्रमाणित कर रहा है कि एशिया में भी चीतों को सफलतापूर्वक बसाया जा सकता है। राज्य की ये उपलब्धि प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक अनुपम उदाहरण है। श्योपुर जिले के कूनो में पांच साल की मादा चीता निर्वा (female cheetah Nirva) ने हाल ही में पांच शावकों को जन्म दिया है। डॉ यादव ने कल इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि इन नन्हें शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 28 , 2025, 02:09 PM