Road Accident : सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई कार !  भिलाई में सड़क हादसे में प्रेमी जोड़े की मौत

Mon, Apr 28 , 2025, 12:03 PM

Source : Uni India

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई (Bhilai of Durg district) में सोमवार को तड़के हुए सड़क हादसे (road accident) में 02 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के चार बजे प्रेमी जोड़ा कार में घूम रहे थे, इस दौरान उनकी गाड़ी पोल से जा टकराई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। यह दुर्घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड पर घटित हुयी। मृतकों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट (post-mortem) के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि आलोक कार चला रहा था और बगल की सीट पर पूजा प्रसाद बैठी हुयी थी। वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups