चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से पंजाब के वीर सपूतों, जिन्होंने भारत की आज़ादी के संघर्ष के दौरान महान कुर्बानियाँ दीं, के सम्मान में यादगारी सिक्के जारी करने की अपील की है। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री का लिखा गया यह पत्र देश की आज़ादी के संघर्ष में पंजाब के अथाह योगदान को उजागर करता है।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु, शहीद करतार सिंह सराभा, शहीद लाला लाजपत राय और शहीद उधम सिंह जैसे महान शहीदों के नाम भारतीय इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अंकित हैं। भगत ने कहा कि पंजाब की मिट्टी शहीदों के खून से रंगी हुई है और उनकी याद में यादगारी सिक्के जारी करना न केवल उनकी कुर्बानियों के प्रति सम्मान होगा, बल्कि युवा पीढ़ियों के लिए एक स्थायी शैक्षणिक विरासत के रूप में भी कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे सिक्के भारत की मुद्रा विरासत में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे और ये सिक्के स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसरों पर जारी किए जा सकते हैं, जो देश के गहरे सम्मान और आभार का प्रतीक हैं। उन्हाेंने आशा व्यक्त की कि भारत सरकार इस अपील का सकारात्मक जवाब देगी और पंजाब के स्वतंत्रता सेनानियों की याद को राष्ट्रीय मान्यता के इस प्रतीकात्मक संकेत के साथ सम्मानित करेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 28 , 2025, 08:16 AM