अमेठी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी 30 अप्रैल को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान वह संजय गांधी अस्पताल में हार्ट यूनिट का उद्घाटन करेंगे और गन फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे। अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रविवार को बताया कि राहुल गांधी 29 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगे, जहां वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि राहुल रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को राहुल गांधी सड़क (Rahul Gandhi) मार्ग से मुंशीगंज स्थित आयुध निर्माणी जाएंगे। इसके बाद वह मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में हार्ट यूनिट का उद्घाटन करेंगे और इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज (Indira Gandhi Nursing College) का निरीक्षण करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।
गौरतलब है कि मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का संचालन संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली करता है। इस ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं, जबकि राहुल गांधी ट्रस्टी हैं। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल पहली बार 30 अप्रैल को अमेठी आ रहे हैं। इससे पहले वे 17 मई 2024 को चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस सांसद ने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) के समर्थन में संयुक्त जनसभा को संबोधित किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 27 , 2025, 10:11 PM