Bhopal Market Bandh: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भोपाल के बाजार बंद! आपातकालीन सेवाओं, दवाइयों और दूध की दुकानों को बंद से छूट

Sat, Apr 26 , 2025, 02:15 PM

Source : Uni India

भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (terror attack in Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज भोपाल में बाजार बंद का आह्वान किया गया, जिसके तहत दोपहर तक बाजार बंद रखे गए। भोपाल में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) ने आज आधे दिन के बंद का आह्वान किया था। बंद का उद्देश्य आतंकी हमले (terror attack) में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना और हमले का विरोध करना रहा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं, दवाइयों और दूध की दुकानों को बंद से छूट दी गई।

राजधानी भोपाल के पुराने भोपाल, न्यूमार्केट, 10 नंबर जैसे बाजार आज आधे दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहे। लगभग सभी व्यापारिक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया। कई स्थानों पर व्यापारिक संगठनों ने हमले में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए नृशंस आतंकवादी हमले में दो दर्जन से अधिक लोगों की जान गई थी। हमले में इंदौर के श्री सुशील नथनियल भी आतंकवादियों की गोलियों का शिकार बन गए थे। हमले में उनकी पुत्री भी घायल हुई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups