नैनीताल: उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी में शुक्रवार रात को भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चकलुवा वन निगम के डिपो के पास तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गयीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक में आग लग गई और दो बाइक सवार आग की चपेट आ गये।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दुर्घटनास्थल पर आग की लपटें उठने लगीं। दोनों घायलों को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पायी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 26 , 2025, 07:23 AM