शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेश के लोगों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले (terrorist attack) में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय परिसर में पहलगाम के दिवंगत लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम राज्य सचिवालय और सभी उपायुक्त कार्यालयों में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के सम्मान में मौन रख रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (Jagat Singh Negi), राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक अनुराधा राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 25 , 2025, 08:43 PM