राजा इक़बाल मेयर और जय भगवान डिप्टी मेयर चुने गए!

Fri, Apr 25 , 2025, 08:36 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भाजपा के राजा इक़बाल सिंह (Raja Iqbal Singh) दिल्ली के मेयर और जय भगवान यादव (Jai Bhagwan Yadav) डिप्टी मेयर चुने गए। दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के आज हुए चुनाव में श्री राजा इक़बाल ने मेयर पद के कांग्रेस के उम्मीदवार श्री मनदीप सिंह को 125 वोटो से हराया। मेयर पद के निर्वाचन के लिए कुल 142 वोट डाले गए जिसमें से एक वोट अवैध घोषित किया गया। श्री राजा इक़बाल को 133 मत प्राप्त हुए वहीं श्री मनदीप सिंह ने आठ मत हासिल किये। इससे पहले श्री राजा इकबाल सिंह दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता रहे है और और मुखर्जी नगर, वार्ड संख्या-13 से पार्षद हैं। वहीं श्री मनदीप सिंह (Mandeep Singh) नांगलोई, वार्ड संख्या-47 से पार्षद है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के श्री जय भगवान यादव ने डिप्टी मेयर के पद पर निर्विरोध चुने गए। श्री जय भगवान यादव बेगमपुर, वार्ड संख्या-27 से पार्षद हैं। उनकी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार, कांग्रेस की पार्षद, सुश्री अरीबा खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अरीबा खान अबुल फज़ल एन्क्लेव, वार्ड संख्या-188 से पार्षद हैं राजा इक़बाल सिंह मेयर चुने जाने के बाद कहा कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार दिल्ली के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं की दिशा में योजनाबद्ध रूप से सकारात्मक कार्य किये जायेंगे। कूड़े के पहाड़, जलभराव की समस्या के समाधान की तरफ विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में विकास को जो गति धीमी हो गयी थी उसको गति दी जायेगी और जनता के हित में बिना भेदभाव के जनहित में कार्य किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाली सड़कों, पार्कों, और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे की योजना बनाना और उनको लागू करने करने के लिए सभी मिलकर प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हम काम करने में विश्वास करते है और काम करके दिखाएंगे और इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव का बहिष्कार किया और चुनाव में भाग नहीं लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups