श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले (Bandipora district) में मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के अजस जंगल (Ajas forest) में तड़के शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जंगल में तलाशी अभियान (search operation) शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल एक ठिकाने की ओर बढ़े, आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू (Firing on soldiers in Bandipora) कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने बताया, “शुरुआती गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।” हालांकि, पुलिस ने अभी तक अपने किसी भी जवान के घायल होने की पुष्टि नहीं की है।
सेना ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा के कोलनार अजस में पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।
श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने बताया, “संपर्क स्थापित हो गया और गोलीबारी शुरू हो गई। अभियान जारी है।” एक दिन पहले, सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में जिले में लश्कर के चार संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया था। कश्मीर में तीन दिन पहले एक बड़ा नरसंहार हुआ है, जब आतंकवादियों ने प्रसिद्ध रिसॉर्ट शहर पहलगाम के पास पर्यटकों को निशाना बनाया, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति मारे गए। इसके एक दिन बाद बारामुल्ला जिले के उरी सेक्टर में दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। उसी शाम, कुलगाम जिले में गोलीबारी हुई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 25 , 2025, 12:01 PM