Pakistan on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पड़ोसी देश पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Defense Minister Khawaja Asif) ने कहा कि इस हमले से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा करते हैं। एक पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल को जवाब देते हुए ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे भारत के लोग हैं। वहां के लोगों ने सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। दूसरी ओर, नागालैंड से लेकर मणिपुर (Nagaland to Manipur) और कश्मीर तक लोग सरकार के खिलाफ हैं। भारत सरकार जनता के अधिकारों का हनन कर रही है। सरकार उनका शोषण कर रही है। लोग इसके खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। (Pakistan's reaction to Pahalgam terror attack)
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का विवादित बयान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि मौजूदा भारतीय सरकार (Indian government) वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को परेशान कर रही है। इसमें बौद्ध, ईसाई और मुसलमान शामिल हैं। लोगों का कत्लेआम किया जा रहा है। लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ऐसी घटनाओं से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। मैं ऐसे हमलों की निंदा करता हूं। विशेषकर ऐसे हमले नागरिकों के विरुद्ध नहीं होने चाहिए।
सऊदी अरब से लौटने के बाद प्रधानमंत्री ने बैठक की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सऊदी अरब से लौटने के बाद बुधवार (23 अप्रैल) सुबह हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी बैठक में मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम पर हमला किया। जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें से एक संयुक्त अरब अमीरात और एक नेपाल का है। बाकि के छह मृतक मुंबई के डोम्बिवली शहर के हैं जिनके नाम क्रमशः -
1) अतुल मोने - डोंबिवली, 2) संजय लेले - डोंबिवली, 3) हेमंत जोशी- डोंबिवली, 4) संतोष जगदाले- पुणे, 5) कौस्तुभ गंबोटे- पुणे, 6) दिलीप देसले- पनवेल और
घायलों के नाम- 1) एस बालचंद्रू, 2) सुबोध पाटिल, 3) शोभित पटेल है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 23 , 2025, 12:51 PM