नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुँवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) की टिप्पणी पर तीखी आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि उनके लिए व्यक्ति विशेष सबसे ऊपर हो सकता है लेकिन हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है।
पूर्व संसद ने ‘एक्स’ पर कहा “उपराष्ट्रपति धनखड़ जी के लिए व्यक्ति विशेष सबसे ऊपर हो सकता है लेकिन हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है। संसद या कार्यपालिका की आड़ में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर एक व्यक्ति विशेष को सर्वशक्तिमान बनाने की जो मुहिम चलाई जा रही है इसे देश माफ नहीं करेगा।”
उन्होंने कहा,“संविधान जनता का है, न कि सत्ता में बैठे किसी 'चुने हुए राजा' का। जनप्रतिनिधि जनता के सेवक होते हैं, मालिक नहीं। अब जब न्यायपालिका आंख में आंख डालकर सच दिखा रही है, तो इन 'मालिकों' को संविधान ही बोझ लगने लगा है। देश जानता है इन हुक्मबरदारों को नियुक्त करने वाला 'मास्टर' कौन है।”
उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति ने संवैधानिक पदों (Constitutional posts) को अलंकरण बताने की धारणा को गलत करार देते हुए आज कहा कि संविधान में संसद से ऊपर किसी संस्थान की परिकल्पना नहीं है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 22 , 2025, 06:27 PM