Accident in Sidhi district: बारातियों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत; 26 लोग घायल

Tue, Apr 22 , 2025, 11:43 AM

Source : Uni India

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले (Sidhi district of Madhya Pradesh) में बारातियों को ले जा रहे एक पिकअप वाहन के हादसे का शिकार होने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। कल देर रात हुए इस हादसे में 26 लोग घायल हैं। हादसा (accident) सीधी जिले के आदिवासी बाहुल्य कुसमी अंचल के उमरिया गांव के समीपी बहेरा डोल में हुआ। 

तेज रफ्तार में बारातियों को लेकर जा रही पिकअप के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने पर 7 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी और 26 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहेरा डोल निवासी प्रेमलाल बैगा की बारात रविवार को शहडोल के देवलोंद स्थित गाड़ा नकुनी गई थी। सोमवार देर रात बारात वहां से आते समय भीषण दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया। हादसे के 9 घायलों को रीवा रेफर किया गया है।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups