Rajasthan Police Foundation Day: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर 22 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को पुलिस पदक!

Thu, Apr 17 , 2025, 08:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस (Rajasthan Police Foundation Day) के उपलक्ष्य में बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने राज्य के 22 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को पदक प्रदान करके सम्मानित किया।

पुलिस के अनुसार इनमें चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं 18 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को पुलिस पदक से नवाजा गया। मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्राप्त करने वालों में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (नागरिक अधिकार) मालिनी अग्रवाल, महानिरीक्षक पुलिस सतर्कता प्रफुल्ल कुमार, उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ प्रीति चंद्रा एवं पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (उत्तर) राशि डोगरा डूडी शामिल हैं।

इसी प्रकार पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में उपमहानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा शिवराज मीना, पुलिस अधीक्षक जोधपुर (ग्रामीण) राममूर्ति जोशी, पुलिस अधीक्षक (इन्टेलिजेन्स) रतन सिंह, पुलिस निरीक्षक राजस्थान सशस्त्र पुलिस (आरपीए) जयपुर धीरज वर्मा, पुलिस निरीक्षक (सीआईडी एसएसबी) ज़ोन उदयपुर अंजना मालवी, सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) करणी सिंह, पुलिस उप निरीक्षक तकनीकी सेल (एसएसबी) जयपुर गंगा सिंह गौड़, सहायक उपनिरीक्षक कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला जयपुर (ग्रामीण) रामावतार मीना, सहायक उपनिरीक्षक, कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज सरफराज मोहम्मद, हैड कांस्टेबल (द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा) प्रहलाद मीना शामिल हैं।

इसी प्रकार हैड कांस्टेबल नवीं बटालियन आरएसी टोंक अखेराज सिंह, हैड कांस्टेबल आरपीए जयपुर विक्रम सिंह, हैड कांस्टेबल (सीआईडी सीबी) हरिकिशोर शर्मा, कांस्टेबल थाना सामोद पूरन मल, कांस्टेबल चालक सीआईडी सीबी प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल सीआईडी सीबी सलीम खान, कांस्टेबल पुलिस नियंत्रण कक्ष आयुक्तालय जोधपुर ओमप्रकाश सीरवी एवं कांस्टेबल विशेष संचालन समूह जयपुर हरगोविंद शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups