Fatehabad Fire: गेहूं के खेतों में लगी आग, 10 एकड़ में खड़ी फसल जली!

Thu, Apr 17 , 2025, 07:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

फतेहाबाद: हरियाणा में फतेहाबाद जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित ढाणी रूपनगर के खेतों में बुधवार सुबह पकी हुई गेहूं की फसल में अचानक आग (Fatehabad Fire) लग गई जिसमें 10 एकड़ की फसल जल कर राख हो गई।

किसानों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर जब आग नहीं बुझी तो दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान पुरुषोत्तम, हंसराज, रोशन, रणजीत व उसके पड़ोसी किसानों के खेतों में अचानक आग लग गई। गेहूं की पकी हुई फसल होने के कारण आग बढऩे लगी। हवा के कारण आग को किसान रोक नहीं पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर कर्मचारी आए। एक गाड़ी से काम नहीं चला तो दूसरी मंगवाई गई। इस तरह एक के बाद एक पांच फायर ब्रिगेड गाडिय़ां मंगवा कर दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे। 

तब जाकर दो घंटे में आग बुझाई जा सकी। करीब 10 एकड़ से ज्यादा एरिया में गेहूं की फसल जल गई। इन खेतों के साथ में ही बस्ती बनी हुई है, जहां काफी आबादी रहती है। गनीमत रही कि आग के कारण इन घरों में नुकसान नहीं हुआ। अगर आग बस्ती की तरफ चली जाती तो जान-माल की भी हानि हो सकती थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups