भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) आज लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की हितग्राही महिलाओं के खाते में योजना की राशि अंतरित करेंगे। इसके अलावा वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Security Pension Scheme) और सिलेंडर रिफिलिंग (Cylinder Refilling Scheme) राशि भी अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। वे सामूहिक विवाह-निकाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में अप्रैल माह की किस्त 1552 करोड़ 38 लाख रूपये अंतरित करेंगे। 'लाड़ली बहनों' को मिलने वाली यह 23वीं किस्त है। योजना में प्रत्येक हितग्राही को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रूपए की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से भेजेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 16 , 2025, 12:05 PM