भोपाल। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के विरोध में पार्टी की प्रदेश इकाई आज राज्य भर में प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस बारे में अपने बयान में कहा कि ईडी की ये कार्रवाई श्रीमती गांधी पर, विपक्ष के नेताओं पर और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर कुठाराघात है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नफरत फैलाकर देश को गुमराह कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि पूरे देश में आंदोलन करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कल देर रात कार्यकर्ताओं के नाम अपना संबोधन जारी करते हुए कहा कि राजनीतिक रंजिश के कारण भाजपा बदले की कार्रवाई कर रही है, इसलिए, श्रीमती गांधी और श्री राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने चार्ज शीट दायर की है। प्रतिशोध की इस राजनीति के विरोध में सभी बुधवार को दोपहर अपने-अपने जिला या तहसील मुख्यालय के बड़े सरकारी दफ्तर के सामने इकट्ठा हों और प्रभावी विरोध दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि भोपाल मुख्यालय का कांग्रेस परिवार ईडी ऑफिस के बाहर अपनी मुखर असहमति दर्ज करवाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 16 , 2025, 11:27 AM