देश के सैनिक त्याग और समर्पण के प्रतीक- हरिभाऊ किसनराव बागडे

Tue, Apr 15 , 2025, 08:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे (Governor Haribhau Kisanrao Bagde) ने कहा है कि सैनिक हमारे देश की सीमाओं के सजग प्रहरी ही नहीं हैं, वे त्याग और समर्पण के भी प्रतीक हैं और वे सीमाओं पर मां भारती के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करते हैं।

बागडे सोमवार को यहां दक्षिणी पश्चिमी कमांड के 21वें स्थापना दिवस(South Western Command 21st Foundation Day) समारोह में भाग ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान इस कमांड द्वारा किए जा रहे देश की सुरक्षा के लिए सेन्य कार्यों की सराहना की। राज्यपाल कहा कि भारतीय सेना सात कमांडों में विभाजित है। 

उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी, मध्य, दक्षिण पश्चिमी और सेना प्रशिक्षण कमान। सभी कमांड की विशिष्ट ज़िम्मेदारियाँ और संचालन क्षेत्र हैं। इसीलिए भारत की इस सेना कमांड को सप्त शक्ति कमांड कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सेना के कमांडों अपने लिए नहीं देश के लिए लड़ते हैं। आरम्भ में बागडे द्वारा मां भारती के लिए बलिदान हुए सैनिको को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups