DC vs MI IPL Match Result: तिलक वर्मा (59), रायन रिकलटन (41) और सूर्यकुमार यादव (40) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया। दिल्ली की पांच मैचों में यह पहली हार है। वहीं मुम्बई इंडियंस की छह मैचों में यह दूसरी जीत है।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में जेक फ्रेजर-मक्गर्क (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये करुण नायर ने अभिषेक पाेरेल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में कर्ण शर्मा ने अभिषेक पोरेल को आउटर इस साझेदारी का अंत किया। पोरेल ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (33) रन बनाये। अगले ही ओवर में मिचेल सैंटनर ने शतक की ओर बढ़ रहे करूण नायर को आउटकर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। करुण नायर ने 40 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के लगाते हुए (89) रनों की पारी खेली।
कप्तान अक्षर पटेल (नौ) रन बनाकर आउट हुये। उन्हें बुमराह ने आउट किया। इसके बाद कर्ण शर्मा ने ट्रिस्टन स्टब्स (एक) और केएल राहुल (15) को अपना शिकार बनाकर दिल्ली के मैच जीतने की उम्मीद को झटका दिया। आशुतोष शर्मा (17), कुलदीप यादव (एक) और मोहित शर्मा (शून्य) रनआउट हुये। विप्रज निगम (14) को सैंटनर ने आउट किया। आखिरी ओवरों में मुम्बई के खिलाड़ियों ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का मुजाहिरा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 19 ओवर में 193 के स्कोर पर समेट कर मुकाबला 12 रनों से जीत लिया।
मुम्बई इंडियंस की ओर से कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिये। मिचेल सैंटनर को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने पहले विकेट के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 रन जोड़े।पांचवें ओवर में विप्रज निगम ने रोहित शर्मा (18) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने रायन रिकलटन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
रायन रिकलटन ने 25 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (41) रन बनाये। 14वें ओवर में कुलदीप ने सूर्यकुमार यादव को स्टार्क के हाथों कैच आउट करा दिया। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (40) रन बनाये। अगले ही ओवर में हार्दिक पंड्या (दो) को निगम ने अपना शिकार बना लिया। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा 32 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (59) रन बनाये। उन्हें मुकेश की गेंद पर अभिषेक पोरेल ने बांउड्री पर कैच आउट किया। नमन धीर ने 17 गेंदो में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 38) रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 13 , 2025, 11:39 PM