भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक (Mukesh Nayak) ने देवास जिला मुख्यालय स्थित चामुंडा माता टेकरी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक के पुत्र द्वारा मंदिर का पट खोलने को लेकर पुजारी से कथित दुर्व्यवहार और मारपीट करने के मामले को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। नायक ने कांग्रेस की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति में इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस घटना को सत्ता के दुरुपयोग और भाजपा के नैतिक पतन का जीता-जागता सबूत बताते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जो खुद को धर्म और संस्कृति का ठेकेदार बताती है, आज पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला (Rudraksh Shukla) के माता चामुंडा के मंदिर में मध्य रात्रि में गुंडागर्दी और पुजारी से मारपीट करने के मामले में भाजपा चुप्पी साधे हुए है।
उन्होंने कहा कि इस घटना में पुलिस की निष्क्रियता सत्ता के दबाव में कानून व्यवस्था के पतन को दर्शाती है। अगर कोई आम नागरिक ऐसी हरकत करता, तो उसे तुरंत जेल में डाल दिया जाता। लेकिन भाजपा विधायक के पुत्र को बचाने के लिए पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पुलिस को सत्ता के दबाव से मुक्त कर कानून का पालन करने दिया जाए।
मध्यप्रदेश के देवास जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध चामुंडा माता टेकरी मंदिर में शुक्रवार की मध्य रात्रि में कुछ लोगों की भीड़ जबरन मंदिर में घुसी और वहां पुजारी से मारपीट करने लगी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 13 , 2025, 06:39 PM