नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिला प्रशासन की ओर से अवैध मदरसों (illegal madrasas) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई (Rapid action) की जा रही है। अभी तक तीन मदरसे सील कर दिए गए हैं। बाकी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय (Vivek Rai) के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी शहर में अवैध रूप से संचालित ऐसे शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है जिनका पंजीकरण नहीं है।
अभी तक वनभूलपुरा के लाइन नंबर -02, 04 और किदवई नगर में तीन अवैध मदरसों को सील कर दिया गया है। अन्य 15 के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शाम तक कार्रवाई जारी रहेगी। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। तराई में खासकर ऊधमसिंह नगर में कई जगह कार्रवाई अमल में लाई गई है और क ई मदरसे सील कर दिए गए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 13 , 2025, 01:15 PM