भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के मार्गदर्शन में राज्य शासन ने सागर जिले के 258.64 वर्ग किलोमीटर आरक्षित वन क्षेत्र (reserved forest area) को मध्यप्रदेश का 25वाँ अभयारण्य घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह अभयारण्य डॉ भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) के नाम से जाना जायेगा। कल इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई।यह अभयारण्य लगभग 260 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात को इस अभयारण्य को बनाने की घोषणा की। इससे राज्य में वन्य जीवों का संरक्षण बेहतर होगा, पर्यटन बढ़ेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।
अभयारण्य के गठन से वन एवं वन्य-प्राणियों का संरक्षण एवं संवर्धन (conserve and promote) होगा। साथ ही पारिस्थितिकीय तंत्र में खाद्य श्रृंखला सुदृढ़ होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य सागर जिले के उत्तर सागर वन मण्डल तहसील बंडा एवं शाहगढ़ वन क्षेत्र के 25 हजार 864 हेक्टेयर (258.64 वर्ग किलोमीटर) आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 12 , 2025, 11:49 AM