AAP leaders are stopping: पहले दिल्ली सरकार के, अब एमसीडी के कार्य को ठप्प कर रहे आप के नेताः कपूर

Fri, Apr 11 , 2025, 09:43 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर दिल्ली नगर निगम (MCD) के काम को बाधित करने का आरोप लगाया है। कपूर ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि आप पहले दिल्ली सरकार में रहते हुए संविधान विरोधी आराजक व्यवस्थाओं से शासन चलाने का प्रयास किया और अब वह उसी व्यवस्था को एमसीडी में लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की दिल्ली सरकार पहले उपराज्यपाल और मुख्य सचिव से लड़ती थी और नगर निगम में सत्ता में आने पर आप नेता निगमायुक्त से लड़ते हैं। पहले दिल्ली सरकार के विकास कार्य ठप्प किये, अब दो साल से एमसीडी के कार्य को ठप्प कर रखा है।

उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाने के लिए उपभोक्ता शुल्क पूरी तरह महापौर डॉ. महेश कुमार खींची की जानकारी से निगमायुक्त ने लागू किया है, लेकिन जब उसका विरोध होने लगा, तो वह निगमायुक्त के सिर दोष मढ़ रहे हैं। कपूर ने कहा कि आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को जवाब देना चाहिए कि यदि निगमायुक्त ने महापौर की अनुमति के बिना उपभोक्ता शुल्क लागू किया था, तो महापौर ने आज तक निगमायुक्त को इसे वापस लेने का स्पष्ट निर्देश पत्र क्यों नहीं जारी किया और क्यों वह सदन की विशेष बैठक बुला कर इसे रद्द करने का प्रस्ताव पारित नहीं करते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups