Arrested : पुलिस के विशेष अभियान में 305 अपराधी गिरफ्तार

Fri, Apr 11 , 2025, 02:05 PM

Source : Uni India

भीलवाड़ा । राजस्थान (Rajasthan) में भीलवाड़ा जिले (Bhilwara district) में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन (Area Domination) के तहत एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 305 अपराधियों को गिरफ्तार (305 criminals arrested) किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि अभियान के तहत 119 पुलिस दलों का गठन किया गया जिसमें 481 पुलिसकर्मी शामिल थे। इन दलों ने 326 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान आबकारी अधिनियम में 13 मामले दर्ज किये गये। देशी एवं हथकड़ शराब जब्त करके 5895 लीटर वॉश नष्ट किया गया।
उन्होंने बताया कि स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंट आदि के तहत 49 लोगों को, जबकि चाकू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुख्यात और इनामी 14 अपराधियों और लूट डकैती के मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया। इसके अलावा असामाजिक तत्वों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई में 167 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 10 अपराधियों सहित कुल 305 अपराधियों की अभियान के दौरान गिरफ्तारी की गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups