RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका!

Thu, Apr 10 , 2025, 11:13 PM

Source : Uni India

  बेंगलुरु। गेंदबाजों के किफायती प्रदर्शन के बाद केएल राहुल (नाबाद 93) की बेहतरीन विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 24वें मुकाबले में 13 गेंदे शेष रहते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल के इस सत्र में यह लगातार चौथी जीत है।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 30 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। फाफ डुप्लेसी (दो), जेक फ्रेजर-मक्गर्क (सात) और अभिषेक पोरेल (सात) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये केएल राहुल ने ना केवल पारी को संभाला तेजी के साथ रन भी बनाये। कप्तान अक्षर पटेल (15) चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। केएल राहुल ने 49 गेंदों में सात चौके और छह छक्के लगाते हुए (नाबाद 93) रनों की मैच विजयी पारी खेली। 

ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) ने 23 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 38) रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 169 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। केएल राहुल ने छक्का जड़ अपनी टीम को जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार दो विकेट लिये। यश दयाल और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। चौथे ओवर में विप्रज निगम और विकेटकीपर केएल राहुल ने फिल सॉल्ट काे रनआउट कर दिया। फिल साॅल्ट ने 17 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (37) रनों की पारी खेली। छठे ओवर में मुकेश कुमार ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। सातवें ओवर में निगम ने विराट कोहली को आउटकर दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई। विराट कोहली ने 14 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (22) रन बनाये। इसके बाद लियम लिविंगस्टन (तीन) और जितेश शर्मा (चार) रन बनाकर आउट हुये। 15वें ओवर में कुलदीप यादव ने कप्तान रजत पाटीदार (25) को आउटकर दिल्ली को छठी सफलता दिलाई। 

बेंगलुरु का सातवां विकेट क्रुणाल पंड्या (18) के रूप में गिरा। टिम डेविड ने 20 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 37) रनों की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव और विप्रज निगम को दो-दो विकेट मिले। मुकेश कुमार और मोहित शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Pakistani Soldiers Killed: भीषण सीमा संघर्ष के बीच तालिबान बलों ने डूरंड रेखा पर सेना की चौकियों पर कब्ज़ा किया, 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups