श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पिछले 24 घंटों के दौरान व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा (moderate rainfall) हुई और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं। वर्षा का यह दौर शुक्रवार तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD) ने गुरुवार को बताया कि अगले 24 घंटों में, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। यहां 12 अप्रैल की सुबह से मौसम में सुधार के आसार हैं। सबसे ज़्यादा बारिश स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में दर्ज की गई, जहां 5.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जबकि रात के समय कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर वर्षा हुई।
श्रीनगर में 2.8 मिमी, उत्तरी जिले कुपवाड़ा में 5.3 मिमी और दक्षिणी रिजॉर्ट पहलगाम में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। खराब मौसम के कारण, अधिकारियों ने आज एहतियात के तौर पर बांदीपोरा-गुरेज़ रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा, कश्मीर संभाग के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से दो-चार डिग्री सेल्सियस अधिक और जम्मू संभाग में सामान्य से चार-छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
गुलमर्ग में कश्मीर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भद्रवाह 10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ जम्मू क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा। केन्द्र शासित प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। कश्मीर संभाग में तापमान सामान्य से 0-2 डिग्री सेल्सियस अधिक और जम्मू संभाग में सामान्य से दो-सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 10 , 2025, 02:36 PM