कोरबा तहसीलदार धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार! सरकारी जमीन में गड़बड़ी का आरोप

Thu, Apr 10 , 2025, 11:54 AM

Source : Uni India

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कल बुधवार देर शाम धोखाधड़ी के मामले (fraud case) में कोरबा तहसीलदार सत्यपाल रॉय (Korba Tehsildar Satyapal Roy) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एमसीबी जिले की जनकपुर थाना पुलिस (Janakpur police station) कल देर शाम यहां पहुंची। सूत्रों के अनुसार जनकपुर तहसीलदार रहते सत्यपाल रॉय पर सरकारी जमीन में गड़बड़ी का आरोप है जिसके बाद आज जनकपुर पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि जनकपुर में 2021 में धोखाधड़ी किया गया था, इस मामले में पटवारी आशीष सिंह भी आरोपी है, जो कि मनेन्द्रगढ़ ब्लाक में पदस्थ है। वहीं इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन के खरीदी बिक्री के एक पुराने मामले में वर्तमान में कोरबा के तहसीलदार और तत्कालीन एमसीबी जिले में पदस्थ रहे सत्यजीत राय एवं अन्य राजस्व अधिकारियों के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। उसी मामले में जनकपुर थाना से पुलिस टीम बुधवार को कोरबा शहर पहुंची थी। सिविल लाइन थाना पुलिस के सहयोग से जनकपुर पुलिस टीम कोरबा तहसील कार्यालय पहुंची। जहां तहसीलदार के पद पर पदस्थ सत्यपाल राय को टीम ने पकड़ा और अपने साथ हिरासत में ले गई। जनकपुर पुलिस के मुताबिक मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups