भोपाल। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport Minister Nitin Gadkari) और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) आज राज्य को नई सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। नई सड़कों और फ्लाईओवर के लोकार्पण और भूमिपूजन से जुड़ा ये कार्यक्रम धार जिले के बदनावर के ग्राम खेड़ा (Kheda of Badnawar in Dhar district) में दोपहर को होगा। इस दौरान डॉ यादव और श्री गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।
समारोह में लगभग 3500 करोड़ रुपए की लागत के 218 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लोकार्पण और 2330 करोड़ रुपए की लागत की 110 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का भूमिपूजन किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 10 , 2025, 11:40 AM