Sai congratulated on Waqf Bill passing: साय ने वक्फ विधेयक पारित होने पर बधाई दी

Thu, Apr 10 , 2025, 08:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने वक्फ विधेयक (Waqf Bill passing) के दोनों सदनों में पारित होने पर बधाई दी है। साय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि वक्फ विधेयक के दोनों सदनों से पारित होने पर बधाई। यह बिल जनजातीय अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। बिल में यह प्रावधान किया गया है कि 5वीं और 6वीं अनुसूची के क्षेत्रों में किसी भी संपत्ति को वक्फ घोषित नहीं किया जा सकेगा। इससे आदिवासी भूमि पर अवैध कब्जों पर प्रभावी रोक लगेगी और जनजातीय संस्कृति को संरक्षण मिलेगा। आभार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी।

उन्होंने पोस्ट में कहा कि वक्फ विधेयक पर विपक्ष ने लगातार मुस्लिम समुदाय को भ्रमित करने का प्रयास किया है। यह अत्यंत निंदनीय है। वास्तव में यह बिल किसी धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय और समानता के मूल्यों को मजबूत करने वाला है। यह गरीब अल्पसंख्यकों के हित में है। वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) पारदर्शिता, जवाबदेही और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। यह विधेयक भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रमाण है। जिस प्रकार से इस पर व्यापक चर्चा हुई है वह हमारे संसदीय विमर्श की परिपक्वता को दर्शाता है। वक्फ कानून में संशोधन इसकी संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस विधेयक का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं, बल्कि प्रशासनिक सुधार और न्यायिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups