The government is running: सरकार एक लाख सरकारी भर्तियांं का अभियान चला रही है-यादव

Wed, Apr 09 , 2025, 08:24 PM

Source : Uni India

धार:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने आज कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एक लाख पदों की भर्ती का अभियान चला रही है। डॉ यादव आज यहां भाजपा (BJP) के स्थापना दिवस के तहत कुक्षी विधानसभा (Kukshi Assembly) के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में करीब 50 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी माताओं-बहनों की भलाई की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लाड़ली बहनों का ध्यान रख रही और उनके आर्थिक सशक्तिकरण और उत्थान के लिए लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं चला रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एक लाख पदों की भर्ती का अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने 25 गाय से अधिक गाय पालने वाले दुग्ध उत्पादक गौपालकों को 25 प्रतिशत अनुदान देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कुक्षी में पश्चिमी बाईपास रोड बनाने के साथ पांच सड़कों की सौगात भी दी। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में वर्ष 1977 में सरदार सरोवर बांध की शुरूआत की थी, इस अधूरी परियोजना को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया। कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में गेहूं का समर्थन मूल्य 500 रूपए प्रति क्विंटल था। आज मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 2600 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीद रही है। भाजपा सरकार मध्यप्रदेश की करीब सवा करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में प्रति माह 1250 रूपए भेज रही है। कांगेस सरकारों ने कभी भी बहन-बेटियों के हित में योजनाएं नहीं बनाईं। भाजपा सरकार ने बहनों को प्रापर्टी खरीदने पर दो प्रतिशत की छूट देने के साथ नगरीय निकाय व स्थानीय निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एक लाख पदों पर भर्ती का अभियान चला रही है। इसके साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के तहत 30 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने जा रहे हैं। उद्योगों की स्थापना से भी हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार करीब चार लाख सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का रास्ता निकाल लिया है। भाजपा सरकार लगातार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। डॉ. यादव ने कुक्षी पश्चिमी बाईपास रोड के साथ गुरूपद पंप से बाईपास चौराहे तक वॉकिंग रोड, कापसीपुरा पुल, देशवालिया से खंडवा रोड, लिंगवा से दो किलोमीटर सड़क और निंबोल से कांकड़ तक सड़क निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा, पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल, जिला पंचायत सदस्य दरियावसिह जमरा उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups