भोपाल। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर कहा कि भगवान महावीर (Lord Mahavir) ने समाज को सत्य, अहिंसा व त्याग (Truth, non-violence and sacrifice) का मार्ग दिखाया है इनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते है।
देवड़ा ने भगवान महावीर जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने कहा था कि हमें दूसरे के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा हम अपने साथ चाहते है, उन्होंने समाज को जियो और जीने दो का मूलमंत्र दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। भगवान महावीर की शिक्षा ने जैन धर्म को एक नई दिशा में ले जाने का काम किया है, उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है और सही रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित करती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 09 , 2025, 07:00 PM