शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री एवं शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने केन्द्रीय सहकारी बैंक (Central Cooperative Bank) की सहायता के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) का आभार व्यक्त किया है। सिंधिया ने कल देर रात शिवपुरी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी के केंद्रीय सहकारी बैंक को यादव द्वारा उनके आग्रह पर 50 करोड रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री यादव का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी (Gwalior Bhopal Intercity) जो शिवपुरी होकर जाती है वह अभी हफ्ते में 5 दिन चलती थी, उसको भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनके आग्रह पर सातों दिन चलाई जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए उन्होंने उनका भी आभार व्यक्त किया।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में जल्द ही एयरपोर्ट बनने वाला है। अब वे यहां से प्लेन सेवा उपलब्ध करा कर ही चैन की सांस लेंगे। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में गत माह में माधव राष्ट्रीय उद्यान को माधव टाइगर रिजर्व बना दिया गया है, जिससे शिवपुरी पर्यटन के पटल पर विशेष स्थान प्राप्त करेगा और उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का सपना पूरा हो गया है। इन सभी उपलब्धियां के लिए शिवपुरी में कल देर शाम को लगभग तीन घंटे शहर में चले रोड शो के दौरान लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया तथा आतिशबाजी चलायी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 09 , 2025, 12:47 PM