सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र (Makronia police station area) स्थित एक मसाला फैक्ट्री के संचालक पर पुलिस ने मसाला में मिलावट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज (FIR against) कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री संचालक प्रताप आहूजा के खिलाफ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है। लगभग पांच माह पूर्व सिटी मजिस्ट्रेस्ट श्रीमती जूही गर्ग के निर्देशन में राजस्व विभाग(Revenue Department), खाद्य विभाग और पुलिस द्वारा मकरोनिया स्थित फार्म का औचक निरीक्षण किया था।
तब प्रताप आहूजा के द्वारा मिर्ची, धनिया में मिलाये जाने के लिए बड़ी मात्र में अपद्रव्य रखा पाया गया था। खाद्य विभाग द्वारा नमूने लिए जाकर विश्लेषण के लिए भेजे गए थे, जो जांच में अमानक पाए जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय द्वारा संबंधित के विरुद्ध मकरोनिया थाना मे एफआईआर दर्ज करवाई गयी।
इसमें मकरोनिया पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। रजाखेड़ी मकरोनिया की दुर्गा नगर में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजस्व विभाग की तहसीलदार एवं पुलिस विभाग की टीम ने छापा मारा कार्रवाई करते हुए महालक्ष्मी ट्रेडर्स मसाला फैक्ट्री को शील किया गया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 09 , 2025, 12:38 PM