Road Accident: झारखंड में सड़क दुर्घटना में दो चालक की मौत!

Tue, Apr 08 , 2025, 07:53 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड में हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र की चरही घाटी में आज सड़क दुर्घटना (road accident) दो चालक की मौत हो गयी, जबकि राजहंस बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।राजहंस बस में सवार 12 महिला और पुरुषों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर और मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चरही घाटी में यूपी मोड़ पर हजारीबाग से चरही की ओर जाने के दौरान धान लदे कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया और इसके साथ ही रांची से हजारीबाग की ओर से आ रही राजहंस बस जा टकराया।इससे कंटेनर के चालक और राजहंस बस के चालक की मौत मौके पर ही हो गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups