जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Punjab Cabinet Minister Mohinder Bhagat) ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात करीब एक बजे हुए ग्रेनेड हमले (grenade attack) की निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है।
भगत ने मंगलवार को कालिया के घर पर उनसे मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, " हम अभी मनोरंजन कालिया जी का हाल चाल लेकर आए हैं, अच्छे माहौल में बातचीत हुई। पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है।"श्री भगत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जा रही है । ये किसी से छुपा नहीं की लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ कैसे संबंध हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 08 , 2025, 03:39 PM