देहरादून। उत्तराखंड स्थित पौराणिक पवित्र चार धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ (Kedarnath and Badrinath) सहित सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुण्ड साहिब के कपाट अभी खुलने में समय बाकी है। इसके बावजूद यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की ऑनलाईन पंजीकरण यात्रा वेबपोर्टल एवं मोबाइल एप पर रविवार शाम पांच बजे तक कुल 13 लाख, 56 हजार 798 यात्रियों द्वारा पंजीकरण किया जा चुका है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् की ओर से आज शाम जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के लिए कुल दो लाख, 36 हजार, 489, श्री गंगोत्री धाम के वास्ते दो लाख 46 हजार 243, श्री केदारनाथ धाम के लिए चार लाख, 50 हजार, 218, श्री बदरीनाथ धाम के लिए चार लाख, 05 हजार, 332 एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा के लिए 18 हजार, 516 यात्रियों ने पंजीकरण किया है। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित 24 घंटे टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर कुल 11.087 यात्रियों की पृच्छाओं का भी समाधान किया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 06 , 2025, 09:19 PM