Nilgai Dharna: नीलगाय हत्या कानून के खिलाफ 40 से अधिक संगठनों के 500 लोग धरने पर बैठे!

Sun, Apr 06 , 2025, 09:06 PM

Source : Uni India

अलवर। राजस्थान में वन्यप्राणी नीलगाय हत्या (Wildlife Nilgai killing) के बहुचर्चित एवं विवादास्पद क्रूर कानून के खिलाफ और उसे रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को अलवर में 40 से भी अधिक संगठनों के करीब 500 नर-नारी धरने पर बैठ गये।

यह धरना मन्नी का बड़ स्थित अहिंसा सर्किल पर आयोजित हुआ जिसकी कमान पहली बार दिगंबर जैन महिला महासमिति (Jain Mahila Mahasabha) ने अन्य महिला संगठनों के साथ मिलकर संभाली। इसका 40 से अधिक सामाजिक, धार्मिक प्रकृति एवं पर्यावरण से जुड़े जन संगठनों ने खुला समर्थन किया।

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सत्ता किसी भी दल की हो, जो लोग नीलगाय जैसे निरीह वन्य प्राणी की हत्या के समर्थक एवं पक्षधर बने हुए हैं, उनका बहिष्कार किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि खुद को हिंदू, सनातन एवं गौभक्त कहने वाली सरकार के जिम्मेदार लोग नीलगायों की हो रही हत्याओं पर चुप रहकर मांस कारोबारियों के हितैषी बने हुए हैं।

धरने में शामिल सभी लोगों ने एक स्वर से मांग की कि राजस्थान में नीलगाय हत्या कानून एवं प्रावधान वापस लेकर समाप्त किए जाएं। राज्य सरकार नीलगायों को भी अन्य वन्य जीवों की तरह जीने का अधिकार प्रदान करके जियो और जीने दो के अमर सिद्धांत को चरितार्थ करे। धरने में किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने साफ किया कि किसानों ने नीलगाय की हत्या की कभी मांग ही नहीं की। सत्ताधीश किसानों की आड़ में मांस कारोबारियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। यह तो सरासर पाप है जो बंद होना चाहिए।

धरना स्थल पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस बाबत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम शीघ्र एक ज्ञापन देने का निर्णय किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups