BJP Foundation Day: हम शौभाग्यशाली हैं कि उस पार्टी से जुड़े हैं, जिसने मोदी का करिश्माई शासन दिया हैः सचदेवा

Sun, Apr 06 , 2025, 06:17 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के हर शहर में कमल खिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम शौभाग्यशाली है कि उस पार्टी से जुड़े हैं, जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का करिश्माई शासन और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (J.P. Nadda) जैसा नेतृत्व दिया है।

दिल्ली भाजपा के कार्यालय 14 पंत मार्ग में रविवार को पार्टी 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्री सचदेवा और मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और फिर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

समारोह मंच पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शर्मा, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री योगेन्द्र चंदोलिया और सुश्री बाँसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक अभय वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा आदि उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यालय मंत्री बृजेश राय, सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता द्वारा संयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश मंत्री सारिका जैन और श्री नरेश वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्री राजकुमार भाटिया, श्रीमती योगिता सिंह, श्री विनय रावत, प्रदेश मंत्री हरीश खुराना, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता यासिर जिलानी और श्री अजय सहरावत, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल के आलावा बड़ी संख्या में विधायक, पार्षद एवं सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में कार्यरत सभी 38 कर्मचारियों का चुनाव प्रचार के दौरान कार्य के लिए अभिनंदन किया।

दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों में भी स्थापना दिवस समारोह आयोजित किये गये, जिनमे बड़ी संख्या में जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। स्थापना दिवस पर पश्चिम दिल्ली जिला भाजपा के कार्यक्रम को राष्ट्रीय मंत्री डा. अल्का गुर्जर ने, शाहदरा जिला के कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने, नवीन शाहदरा जिला के कार्यक्रम को संगठन महामंत्री पवन राणा ने, मयूर विहार जिला के कार्यक्रम को केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने, उत्तर पूर्व जिला के कार्यक्रम को सांसद मनोज तिवारी ने, दक्षिण दिल्ली जिला कार्यक्रम को सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने, उत्तर- पश्चिम जिला के कार्यक्रम को सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने, नजफगढ़ जिला कार्यक्रम को सांसद कमलजीत सहरावत ने, करोलबाग जिला कार्यक्रम को सांसद बाँसुरी स्वराज ने, चांदनी चौक जिला कार्यक्रम को सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने, केशवपुरम जिला कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने, नयी दिल्ली जिला कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने, महरौली जिला कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री सारिका जैन ने और बाहरी दिल्ली जिला कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता नरेश वशिष्ठ ने सम्बोधित किया।

श्री सचदेवा ने कहा, "1980 से हमारी यात्रा प्रारंभ हुई और करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और उनके संकल्प का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सौभाग्यशाली है कि हम उस पार्टी में काम कर रहे हैं, जिसने श्री मोदी का करिश्माई शासन दिया है और श्री नड्डा का धैर्यपूर्ण नेतृत्व दिया है।"

उन्होंने कहा,“ आज देश के 21 राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार है और दिल्ली 13वां राज्य बना जहां पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। पार्टी लगातार तरक्की कर रही है। हिंदुस्तान के हर शहर में कमल खिलाना हमारा कर्त्तव्य है, इसलिए हमें इसपर काम करना है।”

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देशहित के कार्यों में लगे हुए हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले जिस प्रकार की मेहनत भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है, उसी का परिणाम है कि दिल्ली में 27 सल बाद भाजपा की सरकार बनी। देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और हम आखिरी में रखकर काम करते रहे हैं। देश की प्रगति के लिए काम करने वाले हैं और संगठन एकजुट होकर समाज के हर वर्ग के हितो की रक्षा के लिए सरकार काम करें और पार्टी के सिद्धांतों को लागू करें।

उन्होंने कहा, "हमारे जितने भी मार्गदर्शक रहें उन्होंने हमें जो सिखाया और समाज के लिए काम करने की सीख दी आज वह दिन है, जब हमारे पास मौका है और हम सब समाजिक उत्थान और दिल्ली के वैभव के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "श्री मोदी और श्री नड्डा के नेतृत्व में हम लगातार काम कर रहे हैं। भारत को विश्वगुरु बनाने और दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने के लिए हम लगातार काम करेंगे।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups