नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने रामनवमी (ram navami) महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आज सबकी खुशहाली की कामना की है।
उन्होंने कहा कि भगवान राम (lord rama) के आदर्श, मर्यादा, त्याग, निष्ठा, करुणा और नैतिकता हमारी राष्ट्रीय एकता के लिए संजीवनी है इसलिए सबको उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा "सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस सुअवसर पर हमें सत्य, सदाचार, त्याग, मर्यादा, निष्ठा, नैतिकता, सेवा, न्याय व करुणा के महान आदर्श मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 06 , 2025, 02:02 PM