पलवल। जिले में एक कंपनी में हेल्पर की चारों उंगलियां मशीन में कट गईं। होडल निवासी तेज सिंह (Tej Singh) ने मुंडकटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार तेज सिंह श्रीनगर स्थित स्वर्ण कंपनी में हेल्पर का काम करता था। उसका आरोप है कि सुपरवाइजर कुमारपाल और सहदेव उस पर मशीन चलाने का दबाव डालते थे। इस बारे में उसने प्लांट हेड अरविंद, एचआर दिगंबर और एचआर हेड धर्मेंद्र नेगी को बताया। सभी ने कहा कि कंपनी मालिक अजय गुप्ता से बात हो चुकी है और उसे मशीन चलानी ही होगी। 25 दिसंबर 2024 को आरोपियों के दबाव में मशीन चलाते समय तेज सिंह का हाथ मशीन में फंस गया। हादसे में उसके दाएं हाथ की चारों उंगलियां (fingers) कट गईं। कंपनी ने पहले वेतन बढ़ाने और नौकरी जारी रखने का आश्वासन दिया। लेकिन इलाज के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
मुंडकटी थाना प्रभारी रेणु शेखावत (Renu Shekhawat)ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कंपनी मालिक अजय गुप्ता, प्लांट हेड अरविंद, एचआर दिगंबर, एचआर हेड धर्मेंद्र नेगी, सुपरवाइजर कुमारपाल और सहदेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का कहना है कि हादसे ने उसका पूरा जीवन बर्बाद कर दिया है और अब वह अपने बच्चों के लिए कुछ नहीं कर सकता।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 04 , 2025, 06:30 PM